वृक्षों के बगैर जीवन की कल्पना करना बेमानी

जागरण संवाददाता चंदौली मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:30 PM (IST)
वृक्षों के बगैर जीवन की कल्पना करना बेमानी
वृक्षों के बगैर जीवन की कल्पना करना बेमानी

जागरण संवाददाता, चंदौली : मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गमलों की पेंटिग कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम के प्रति अपना योगदान दिया। प्राचार्य डाक्टर पंकज कुमार झा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इनके बगैर जीवन की कल्पना बेमानी होगी। इसलिए सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर होना चाहिए। पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए जब तक लोग पौधों को धरोहर की तरह नहीं संरक्षित करेंगे, तब तक आबोहवा ठीक नहीं हो सकती। डाक्टर सुकृति मिश्रा, डाक्टर गायत्री माहेश्वरी, डाक्टर राजनाथ यादव, डाक्टर संगीता, डाक्टर अरविद कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी