जयंती पर आयरन लेडी को किया याद

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 12:06 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:03 AM (IST)
जयंती पर आयरन लेडी को किया याद
जयंती पर आयरन लेडी को किया याद

जासं, चंदौली : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की।

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व बहुत सशक्त व प्रेरणादायी रहा। उनकी दूरदर्शी सोच व ²ण इच्छा शक्ति का ही परिणाम रहा कि विदेशी ताकतें उनसे खौफ खाती थीं। उनके शासन काल में भारत पहली बार चांद पर पहुंचा। भाजपा के शासनकाल में देश की गौरवशाली परंपरा को आघात पहुंचा है। अपराध, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी के चलते जनता परेशान है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ 30 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान 'भारत बचाओ' रैली का आयोजन किया जाएगा। मधु राय, नारायण मूर्ति ओझा, सतीश बिद, रामजी गुप्ता, अकील अहमद, संजय तिवारी, डा. सुल्तान खां, दयाराम पटेल, अशोक यादव मौजूद थे। पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने काली महाल स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। वक्ताओं ने कहा उनके सिद्धांतों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उनकी प्रशासनिक नीति थी, जिसके कारण उन्हें आयरन लेडी कहा गया। बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, राकेश सिंह, विजय गुप्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी