शुक्रवार तक रुक-रुककर बारिश, 32 से 35 डिग्री तक रहेगा तापमान

मौसम का हाल शुक्रवार तक ऐसा ही रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 04:59 PM (IST)
शुक्रवार तक रुक-रुककर बारिश, 32 से 35 डिग्री तक रहेगा तापमान
शुक्रवार तक रुक-रुककर बारिश, 32 से 35 डिग्री तक रहेगा तापमान

जागरण संवाददाता, चंदौली : मौसम का हाल शुक्रवार तक ऐसा ही रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है। वहीं निचले इलाकों में जलजमाव व सड़कों पर कीचड़ से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सोमवार से मौसम ने करवट बदली है। सोमवार की रात और मंगलवार को दिन में बूंदाबादी हुई थी। वहीं मंगलवार की शाम से हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया जो गुरुवार को भी जारी है। बरसात फसलों के लिए तो संजीवनी साबित हो रही है। जहां धान की फसल पानी के अभाव में सूख रही थी, उसके लिए बारिश राहत लेकर आई है। हालांकि निचले इलाकों में जलजमाव और कीचड़ से लोगों को काफी परेशानी हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी कृष्णमुरारी पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा के तटीय इलाके में निम्न क्षेत्र का दबाव बना है। यह झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहा है। इससे बारिश हो रही है। बारिश का सिलसिला शुक्रवार तक जारी रहेगा। औसत अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। शुक्रवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा। फसलों में रोग और कीट प्रबंधन का करें इंतजार

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों का सही ढंग से देखभाल करने की सलाह दी है। दरअसल, मौसम में उतार-चढ़ाव से धान, अरहर, गन्ना आदि की फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है। धान में तना छेदक कीटों का प्रकोप रोकने के लिए किसान क्लोरपाइरीफास, गन्ना में क्यूनालफास और अरहर में पत्ती मोड़क कीटों के नियंत्रण के लिए प्रोफेनोफास दवा का छिड़काव कर सकते हैं। इससे कीटों का प्रकोप खत्म हो जाएगी। वहीं फसल का विकास भी सही ढंग से होगा। पशुपालक पशुओं को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए टीका जरूर लगवाएं।

chat bot
आपका साथी