कोरोना वैक्सीन बनाने में अग्रणी बना भारत : डा. महेंद्रनाथ

जागरण संवाददाता चंदौली केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री और सांसद डाक्टर महेंद्रना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:23 AM (IST)
कोरोना वैक्सीन बनाने में अग्रणी बना भारत : डा. महेंद्रनाथ
कोरोना वैक्सीन बनाने में अग्रणी बना भारत : डा. महेंद्रनाथ

बोले केंद्रीय मंत्री, मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर हो रहा देश, ली परेड की सलामी

गणतंत्र दिवस :

- उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

- स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में बांटी सिलाई मशीन

जागरण संवाददाता, चंदौली : केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री और सांसद डाक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा, कोरोना वैक्सीन बनाने में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए लोग घबराएं नहीं। कोरोना से पहले देश में पीपीई किट आयात करनी पड़ती थी लेकिन आपदा के दौर में राष्ट्र ने खुद को संभाला। वर्तमान में पीपीई किट का स्थानीय स्तर पर निर्माण हो रहा है। वे मंगलवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

बोले, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से हर दिशा में आत्मनिर्भर बन रहा है। कोरोना को लेकर सूझबूझ के साथ निर्णय लिए गए। इसकी बदौलत कोरोना के हालात बेकाबू नहीं हुए। भारत में तैयार कोरोना वैक्सीन असरदार और कारगर है। सरकार ने जन-जन को वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य बनाया है। इसे चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। वैक्सीन को लेकर किसी तरह की भ्रांति पालने की जरूरत नहीं है। इसे हर स्तर पर आजमाने के बाद ही लांच किया गया। देश में तेजी से वैक्सीन का निर्माण हो रहा है। इसके चलते कोरोना वैक्सीन बनाने में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने पड़ोसी मुल्क चीन को भी आड़े हाथों लिया। कहा, पड़ोसी मुल्क को हर स्तर पर मात खानी पड़ी। सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम रही। देश के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर चीनी सेना के घुसपैठ को नाकाम कर दिया। वहीं कोरोना की चुनौती का भी डटकर मुकाबला किया गया। इसके पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के साथ परेड की सलामी ली। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। जिलाधिकारी संजीव सिंह, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, एडीएम अतुल कुमार, एएसपी प्रेमचंद, एएसपी नक्सल अनिल कुमार, सीओ प्रीति तिवारी, कुंवर प्रभात सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी