हर बूथ व समाज में जाएं प्रभारी, विधानसभा चुनाव की करें तैयारी

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:06 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:06 PM (IST)
हर बूथ व समाज में जाएं प्रभारी, विधानसभा चुनाव की करें तैयारी
हर बूथ व समाज में जाएं प्रभारी, विधानसभा चुनाव की करें तैयारी

जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। प्रभारियों को हर बूथ व समाज में जाकर सरकार के विकास कार्यों और संगठन की नीतियों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने कहा विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में अभी से कार्यकर्ता व प्रभारी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बूथों पर जाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाए। वहीं सामाजिक टोली भी हर समाज में जाकर जनसंपर्क करे। लोगों को सरकार के विकास कार्य और संगठन की नीतियों से अवगत कराएं। इससे लोगों का जुड़ाव संगठन के साथ बढ़ेगा। भाजपा में सभी वर्गों के लोगों का सम्मान व हित सुरक्षित है। जिला प्रभारी मीना चौबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, विधायक साधना सिंह, हरचरण सिंह, शिवराज सिंह, अनिल तिवारी, जितेंद्र पांडेय, हरिवंश उपाध्याय आदि थे।

chat bot
आपका साथी