सासाराम स्टेशन पर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के सासाराम ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:04 AM (IST)
सासाराम स्टेशन पर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
सासाराम स्टेशन पर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के सासाराम स्टेशन पर हुए विभिन्न सुविधाओं का उन्नयन व विकास का सासाराम सांसद छेदी पासवान ने वेब कांफ्रेंसिग के माध्यम से किया। सासाराम स्टेशन पर सौ फीट ऊंचे स्मारकीय राष्ट्रध्वज व उन्नत किए गए रेलवे स्टेडियम व सर्कुलेटिग एरिया का उद्घाटन किया गया। साथ ही सांसद ने मंडल के कुम्हऊ स्टेशन पर उपरी पैदल पुल निर्माण का शिलान्यास किया।

सांसद द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कार्य प्रदर्शन की प्रशंसा की। यात्री सुविधा को लेकर कुछ सुझाव दिए व जारी विकास कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर लेने की आशा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान मंडल के विभिन्न शाखाधिकारी वेब के माध्यम से उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने सांसद का स्वागत किया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी