रोडवेज की खटारा बसों से कैसे हो सुहाना सफर

चकिया (चंदौली) परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों का टोटा है। स्थानीय रोडवेज स्टेशन से महज तीन खटारा बसों को सड़कों पर दौड़ाकर यात्रियों को ढोया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:31 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:31 PM (IST)
रोडवेज की खटारा बसों से कैसे हो सुहाना सफर
रोडवेज की खटारा बसों से कैसे हो सुहाना सफर

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों का टोटा है। स्थानीय रोडवेज स्टेशन से महज तीन खटारा बसों को सड़कों पर दौड़ाकर यात्रियों को ढोया जा रहा है। विभागीय उदासीनता से स्टेशन बदहाल है। यहां एक भी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है। बसों की हालत इतनी खराब कि यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर स्थित रोडवेज बस स्टेशन से पड़ाव व नौगढ़ तक बसों का संचालन इन दिनों हो रहा है। इन वाहनों की हालत इतनी जर्जर है कि कहां रास्ते में खराब हो जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। लगभग 15 बिस्वा में बने रोडवेज बस स्टेशन का कोई पुरसाहाल नहीं है। वर्षों से मरम्मत व रंग रोगन के अभाव में भवन बदरंग हो गया है। स्टेशन में एक भी रोडवेज कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है। स्टेशन परिसर अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। गंदगी से परिसर में यात्री पल भर भी चैन से नहीं बैठ पाते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, पांच हजार यात्रियों का रोजाना जिला मुख्यालय सहित वाराणसी, पीडीडीयू नगर जाना होता है। इस प्रमुख स्टेशन के लिए नई बसों का टोटा होने से खटारा बसों को सड़कों पर दौड़ाकर यात्रियों को जैसे तैसे गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। बसों की हालत इतनी खराब कि यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बसों में संकेतक व बैक लाइटें टूटी हैं। इससे हर समय हादसों का खतरा रहता है। खिड़कियों के शीशे बंद करने के लिए लाक तक नहीं हैं।

------------

कई मार्गों पर बस का संचालन ठप

रोडवेज की बसों का संचालन नहीं होने से निजी वाहनों के सहारे लोग यात्रा करने को विवश हैं। चकिया-चंदौली, इलिया-चकिया, चकिया-अहरौरा, चंदौली-धरौली मार्ग पर इन दिनों रोडवेज बसों का संचालन ठप है। निजी वाहन संचालक इसका फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल करते हैं। यदि रोडवेज बसें इन मार्गों पर चलाई जाएं तो यात्रियों को सहूलियत होगी।

वर्जन-

रोडवेज बस स्टेशन के कायाकल्प सहित बसों के नियमित संचालन को लेकर विभागीय अधिकारियों सहित शासन को पत्र लिखा गया है। इस अहम मसले पर तहसील प्रशासन शीघ्र रोडवेज के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रोडवेज यात्रा बेहतर बनाने का प्रयास करेगा।

प्रेम प्रकाश मीणा, उपजिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी