आग से नकदी समेत गृहस्थी का सामान जला

कमालपुर (चंदौली) इनायतपुर गांव में शनिवार की सुबह गैस चूल्हे पर भोजन बनाते समय सिलेंडर की पाइप लीकेज होने से आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:05 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:05 PM (IST)
आग से नकदी समेत गृहस्थी का सामान जला
आग से नकदी समेत गृहस्थी का सामान जला

जागरण संवाददाता, कमालपुर (चंदौली) : इनायतपुर गांव में शनिवार की सुबह गैस चूल्हे पर भोजन बनाते समय सिलेंडर की पाइप लीकेज होने से आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान सहित नकदी रुपया जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

गांव निवासी स्व नंदू गुप्ता की पत्नी सावित्री देवी सुबह गैस चूल्हे पर भोजन बना रहीं थीं। गैस का पाइप लीकेज होने से अचानक सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़िता ने बताया कि एक लाख छह ह•ार रुपए नकद व अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सावित्री देवी गुड़ की जलेबी व समोसा बनाकर अपना भरण पोषण करती हैं।

chat bot
आपका साथी