जंक्शन पर चला घंटों चे¨कग अभियान

कानपुर में हुए बम विस्फोट की घटना के बाद जीआरपी ने गुरुवार को सुरक्षा के मद्देनजर पर स्थानीय रेलवे जंक्शन पर चे¨कग अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे स्टेशन परिसर व दर्जनों ट्रेनों की सघनता से जांच पड़ताल की गई। चे¨कग के दौरान पुलिस टीम को किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या व्यक्ति नहीं मिले।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 08:17 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 08:17 PM (IST)
जंक्शन पर चला घंटों चे¨कग अभियान
जंक्शन पर चला घंटों चे¨कग अभियान

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कानपुर में हुए बम विस्फोट की घटना के बाद जीआरपी ने गुरुवार को सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय रेलवे जंक्शन पर चे¨कग अभियान चलाया। पूरे स्टेशन परिसर व दर्जनों ट्रेनों की सघनता से जांच पड़ताल की गई। चे¨कग के दौरान पुलिस टीम को किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या व्यक्ति नहीं मिले।

जीआरपी व आरपीएफ ने सुबह से ही जंक्शन पर संयुक्त रूप से टीम बनाकर चे¨कग शुरू करा दी। एक से लेकर आठ नंबर तक के प्लेटफार्मो की जांच की गई। यहां आने वाली ट्रेनों की भी गहनतापूर्वक पड़ताल की गई। तत्पश्चात फुट ओवरब्रिज, वे¨टग हाल, मुसाफिर खाना, खान-पान के स्टाल, पार्सल कार्यालय व वहां रखे सामानों सहित आरक्षण कार्यालय, टिकट घर, टैक्सी स्टैंड, सर्कुले¨टग एरिया आदि देखा गया। पुलिस कर्मियों ने मेटल डिटेक्टर से कई यात्रियों के सामानों को भी चेक किया। अचानक चले चे¨कग अभियान से यात्रियों में खलबली मची रही। कोतवाल आरके ¨सह ने बताया घटना को देखते हुए चे¨कग की गई। वहीं जीएम हाजीपुर का भी आगमन होना है।

chat bot
आपका साथी