हाईस्कूल की टापर प्राची को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता पड़ाव (चंदौली) आल इंडिया बुद्धिष्ठ महासंघ ने हाईस्कूल परीक्षा में जनपद की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:22 PM (IST)
हाईस्कूल की टापर प्राची को किया सम्मानित
हाईस्कूल की टापर प्राची को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली) : आल इंडिया बुद्धिष्ठ महासंघ ने हाईस्कूल परीक्षा में जनपद की टापर सूजाबाद गांव निवासी प्राची मौर्या को बुद्ध धम्म संघ रत्न से रविवार को सम्मानित किया। बौद्ध भिक्षुओं ने पांचवां स्थान पाने वाली जलीलपुर निवासी आदित्य को भी प्रशस्ति पत्र दिया। महासंघ ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बौद्ध भिक्षु लालजी ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने करुणा और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने अहिसा के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। बुद्ध धम्म संपूर्ण जगत को करुणा, दया, मैत्री का पाठ पढ़ाता है। भगवान बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता आज भी है। समाज में ऊंच-नीच की व्यवस्था के कारण बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसे में डाक्टर भीम राव आम्बेडकर के बताए रास्ते पर चलकर ही इसे समाप्त किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी