हैंडपंप व कुएं सूखे, लोगों की कैसे बुझेगी प्यास

जागरण संवाददाता वनगावां / शहाबगंज (चंदौली) भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे भाग रहा है। इससे पह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:55 PM (IST)
हैंडपंप व कुएं सूखे, लोगों की कैसे बुझेगी प्यास
हैंडपंप व कुएं सूखे, लोगों की कैसे बुझेगी प्यास

जागरण संवाददाता, वनगावां / शहाबगंज (चंदौली) : भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे भाग रहा है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। हैंडपंपों का हलक सूख गया तो कुआं ने भी जवाब दे दिया है।

अप्रैल के पहले पखवारा में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज सहित 207 हैंडपंप व कुएं सूख गए हैं। बात पर्यावरण मजबूत बनाने की हो रही है तो जल संरक्षण भी बहुत जरूरी है। जल संचय से पेड़ पौधे भी तैयार होकर पर्यावरण को साफ रखने में सहायक होंगे। शहाबगंज विकास खंड की 72 ग्राम पंचायतों के सभी गांवों करीब 1265 हैंडपंप व कुआं हैं। बुद्धजीवियों का कहना है कि जल है तो कल है। इस बात का महत्व हर किसी को समझना चाहिए। इसके लिए लोगों को खुद सजग होने के साथ सक्रिय होने को जरूरत है।

वर्जन-

गर्मी के दिनों में पेयजल की किल्लत हो जाती है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी विभाग की है। खराब हैंडपंपों को चिन्हित कराकर उसकी मरम्मत कराई जाएगी।

- धर्मजीत सिंह, प्रभारी खंड विकास अधिकारी।

chat bot
आपका साथी