जिलाधिकारी से हक की बात करेगी आधी आबादी

जागरण संवाददाता चंदौली मिशन शक्ति अभियान के तहत आधी आबादी शुक्रवार को जिलाधिकारी संजी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:38 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:38 PM (IST)
जिलाधिकारी से हक की बात करेगी आधी आबादी
जिलाधिकारी से हक की बात करेगी आधी आबादी

जागरण संवाददाता, चंदौली : मिशन शक्ति अभियान के तहत आधी आबादी शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह से 'हक की बात' करेगी। इसके लिए सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक का समय तय किया गया है। महिलाएं घरेलू हिसा, लैंगिक असमानता समेत अन्य मुद्दों पर सवाल पूछ सकती हैं, वहीं अपनी समस्याएं भी डीएम को बता सकती हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित विभागों के अधिकारी तत्काल समस्याओं का निस्तारण करेंगे। आधी आबादी को उसके हक और अधिकार दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके तहत शुक्रवार को हक की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महिलाएं कलेक्ट्रेट के नंबर 05412-262557 पर फोन कर डीएम से संवाद कर सकती हैं। उन्हें लैंगिक असमानता, घरेलू हिसा, लैंगिक उत्पीड़न, दहेज हिसा के साथ ही कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में अपनी बात रख सकती हैं। जिलाधिकारी उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को इसके तत्काल निस्तारण के लिए निर्देशित करेंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ताकि महिलाओं को अपनी बात रखने और समस्याएं बताने का मौका मिल सके। विभागी कर्मी फोन करने वाली महिलाओं का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि नोट करेंगी। उनकी समस्या का समाधान होने पर इन नंबरों पर फोन कर फीडबैक लेंगे।

chat bot
आपका साथी