उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत

विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें शासन स्तर से सम्मानित होंगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 05:36 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 05:36 PM (IST)
उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत
उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, चंदौली : विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें शासन स्तर से सम्मानित होंगी। पंचायतों को उत्तरदायित्वों के प्रति सजग करने के लिए शासन ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की है। ग्राम पंचायतों को स्मार्ट पंचायत के रूप में विकसित करने की शासन की मंशा है। ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।

गांवों के कार्यों की डिटेल हमारी पंचायत पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जो भी विकास कार्य कराए गए हैं, उनका लेखा-जोखा दर्ज करना होगा। शासन स्तर से 100 प्रश्न तैयार किए जाएंगे। निर्धारित प्रारूप पर इनका जवाब देना होगा। प्रक्रिया को पूर्ण कराने और मानीटरिग के लिए प्रदेश व जनपद स्तर पर टीम गठित की जाएंगी। जनपदस्तरीय टीम में डीएम, सीडीओ, सीएमओ, डीडीओ, डीपीआरओ, अर्थ व संख्याधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को शामिल किया जाएगा। समिति की जिम्मेदारी होगी कि 15 अगस्त से पहले हर हाल में सूचना अपलोड करा दें। डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड कराई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी