आशा बहुओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने पर विचार कर रही सरकार

जागरण संवाददाता चंदौली भारी उद्योग मंत्री और सांसद डाक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा आशा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:47 PM (IST)
आशा बहुओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने पर विचार कर रही सरकार
आशा बहुओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने पर विचार कर रही सरकार

जागरण संवाददाता, चंदौली : भारी उद्योग मंत्री और सांसद डाक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा आशा कार्यकर्ता प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करती हैं। स्वास्थ्य विभाग की 64 योजनाओं के संचालन में उनकी अहम भूमिका है। सरकार आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। वे बुधवार को मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी में आशा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की नौ आशा बहुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा, स्वास्थ्य विभाग की ओर से तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। उन्होंने कोरोना काल में भी बेहतर काम किया। संदिग्ध मरीजों की निगरानी की। साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों की मदद भी की। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और बच्चों की देखभाल और पोषण में भी उनका योगदान रहता है। खासतौर से गरीब परिवार के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में भी आशा कार्यकर्ता आगे रहती हैं। यह सेवा और पुण्य का काम है। सरकार की मंशा है कि सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। ताकि लोगों को इलाज में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अंत में केंद्रीय मंत्री ने सकलडीहा ब्लाक से नीलम देवी, धानापुर विकास खंड से बेबी देवी, चहनियां से नीलम तिवारी, नियमताबाद से अर्चना वर्मा, शहाबगंज से दर्मावती, चकिया से कुसुमलता, नौगढ़ से सवीरा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा, आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं। उनके कार्यों की मानीटरिग की जा रही है। सीएमओ डाक्टर वीपी द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, शशिशंकर सिंह, शिवराज सिंह, केएन पांडेय, आशुतोष सिंह, अमित अग्रहरि आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी