फसलों का डेढ़ गुना दाम देने से पीछे हट रही सरकार

मोदी सरकार किसानों को छलने का काम किया है। आजादी के बाद जो लोकतांत्रिक संस्थाए बनी उसकों भी वर्बाद कर दिया गया । उक्त बातें रविवार को नौगढ़ में किसानों की जनचौपाल में स्वराज अभियान के नेता व मजदूर किसान मंच के प्रभारी अजय राय ने कहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 07:56 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 07:56 PM (IST)
फसलों का डेढ़ गुना दाम देने से पीछे हट रही सरकार
फसलों का डेढ़ गुना दाम देने से पीछे हट रही सरकार

जासं, चकिया (चंदौली) : मोदी सरकार ने किसानों को छलने का काम किया है। आजादी के बाद जो लोकतांत्रिक संस्थाएं बनी उसको भी बर्बाद कर दिया गया। उक्त बातें रविवार को नौगढ़ में किसानों की जनचौपाल में स्वराज अभियान के नेता व मजदूर किसान मंच के प्रभारी अजय राय ने कही।

29-30 को दिल्ली में संसद पर किसान मुक्ति मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि मोदी सरकार किसानों के सहारे सत्ता में आयी लेकिन किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसानों की कर्जमाफी व फसलों के लागत का डेढ़ गुना दाम देने से पीछे हट रही है। सरकार कार्पोरेट घराने का कर्जा माफ कर सकती है तो किसानों का कर्जमाफी क्यों नहीं हो सकता।किसान को ब्याज मुक्त कर्ज क्यों नहीं मिल सकता। कहा वंचित आदिवासी जातियों को आदिवासी दर्जा देने, वनाधिकार कानून के तहत आदिवासियों व वनाश्रित को उनको पुश्तैनी अधिकार को लेकर भी संसद मार्च होगा। किसान पंचायत को राधेश्याम राम, परमेश्वर कोल,गंगा चेरो, अमेरिका मल्हाह, सुरजीत, रामविलास यादव, उषा देवी, राजकुमारी देवी, शान्ति देवी, बचाऊ राम, रामविलास, दुखंती, मनोहर ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्ष रामनारायण राम व संचालन रामेश्वर प्रसाद ने किया।

chat bot
आपका साथी