गांव-गांव जाकर हर वर्ग को सपा से जोड़ें

माधोपुर गांव में सैयदराजा विधान सभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान बूथ सेक्टर पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मान किया। कहा गया कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निदान कराएं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:19 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:19 PM (IST)
गांव-गांव जाकर हर वर्ग को सपा से जोड़ें
गांव-गांव जाकर हर वर्ग को सपा से जोड़ें

जागरण संवाददाता, कमालपुर (चंदौली) : माधोपुर गांव में सैयदराजा विधान सभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान बूथ, सेक्टर, पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मान किया। कहा गया कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निदान कराएं।

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा जिले से चयनित पदाधिकारी पार्टी के लिए जी जहान से जुट जाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश है कि गांव-गांव कार्यकर्ता जाएं, हर वर्ग के लोगों से मिलें और पार्टी से जोड़ें। केंद्र व प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संगठन मजबूत बनाएं। कहा सपा के कार्यकाल में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ, तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं लेकिन वर्तमान सरकार ने उन योजनाओं को बंद कर दिया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आमजन के बीच सपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। रामजन्म यादव, सुरेंद्र यादव, डा. सुहेल खां, राजू सिंह, रामनगीना यादव, जयनाथ यादव, सुभाष यादव, रविकांत सिंह, गुड्डू सिंह, भट्टन बिद, राजू यादव सहित अन्य मौजूद थे। संचालन गुरुप्रकाश यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी