बच्चों को भारतीय संस्कृति का भी दें ज्ञान

जागरण संवाददाता टांडाकला (चंदौली) सर्वानन्दपुर ( बीसापुर ) स्थित एक स्कूल में शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:24 PM (IST)
बच्चों को भारतीय संस्कृति का भी दें ज्ञान
बच्चों को भारतीय संस्कृति का भी दें ज्ञान

जागरण संवाददाता, टांडाकला (चंदौली) : सर्वानन्दपुर ( बीसापुर ) स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को गुणवत्ता संबर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शैक्षिक नवाचारों एवं शिक्षण तकनीक से शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित किया गया। प्रबंधक राजनाथ यादव ने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना चाहिए। शिक्षा के साथ साथ भारतीय संस्कृति भी सिखाना चाहिए। आज हमारे पारिवारिक संस्कारर विलुप्त हो रहे हैं। छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। नोडल शिक्षक आत्मा प्रकाश पाण्डेय , मनोज गुप्ता, हंसराज यादव ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों के अभिभावक व विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी