स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गंजी प्रसाद की मनाई पुण्यतिथि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गंजी प्रसाद की मनाई पुण्यतिथि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:23 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 11:50 PM (IST)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गंजी प्रसाद की मनाई पुण्यतिथि
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गंजी प्रसाद की मनाई पुण्यतिथि

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. गंजी प्रसाद की पुण्यतिथि सोमवार को चकिया त्रिमुहानी पर मनाई गई। तिराहा पर स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। लोगों से कोरोना संकट को देखते हुए घरों में रहने की अपील की गई।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा स्व. गंजी प्रसाद ने हमेशा ही असमानता को दूर करने, किसानों को बदहाली से उबारने व समाज के स्वपोषित एवं वंचित वर्ग की समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्ष किया। स्व. प्रसाद महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जो शुरू से ही देश में अमन-चैन लाने, समाज का उत्थान व गरीबी मिटाने की अहम लड़ाई में देश के महान पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर लड़े। बताया विषम परिस्थितियों में कभी विचलित नहीं होते थे। तमाम परेशानियां आई, लेकिन उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके सिद्धांत ही उनकी मूल पूंजी थी। बाबूलाल यादव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष सिन्हा, राजकुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी