महापर्व पर चलेगी चार जोड़ी छठ स्पेशल ट्रेन

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) छठ महापर्व बाद यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:27 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:27 PM (IST)
महापर्व पर चलेगी चार जोड़ी छठ स्पेशल ट्रेन
महापर्व पर चलेगी चार जोड़ी छठ स्पेशल ट्रेन

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : छठ महापर्व बाद यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे पटना, बरौनी और दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और पुणे के बीच चार जोड़ी छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगा। पटना-आनंद विहार टर्मिनस-पटना, पटना-पुणे-पटना, बरौनी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरौनी तथा दरभंगा-दिल्ली-दरभंगा तक ट्रेनों का परिचालन होगा। स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और इससे यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पटना-आनंद विहार टर्मिनस छठ स्पेशल 13 व 16 नवंबर को पटना से आनंद विहार टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी। पटना से ट्रेन 22.30 बजे प्रस्थान कर 2.10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। वहीं 17.00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनस-पटना छठ स्पेशल 15 व 17 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनस से 19.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और 15.15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

पटना-पुणे के लिए चलेगी ट्रेन पटना-पुणे छठ स्पेशल 12 नवंबर को पटना से 10.40 बजे पुणे के लिए प्रस्थान करेगी। 15.10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और 18.50 बजे पुणे पहुंचेगी। पुणे-पटना छठ स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर को पुणे से 5.30 बजे पटना के लिए चलेगी, विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 8.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और 12.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। दरभंगा से दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन दरभंगा-दिल्ली छठ स्पेशल 13 व 16 नवंबर को दरभंगा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। दरभंगा से ट्रेन 21.30 बजे चलकर 22.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली-दरभंगा छठ स्पेशल 15 व 18 नवंबर को दिल्ली से दरभंगा के लिए प्रस्थान करेगी। दिल्ली से यह स्पेशल ट्रेन 00.30 बजे चलकर 23.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी ।

बरौनी से लोकमान्य तिलक के लिए चलेगी ट्रेन

बरौनी जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस छठ स्पेशल ट्रेन 13 नवंबर को बरौनी जंक्शन से 16.30 बजे चलेगी और 21.15 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरौनी जंक्शन छठ स्पेशल 15 व 17 नवंबर को चलेंगी।

chat bot
आपका साथी