सड़क दुर्घटना में चार घायल

जागरण संवाददाता चकिया (चंदौली) थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को सड़क दुघ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 05:49 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में चार घायल
सड़क दुर्घटना में चार घायल

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज संयुक्त चिकित्सालय में कराया गया। चकिया- पीडीडीयू नगर मार्ग के मवैया गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नगर के वार्ड 10 निवासी राकेश (23), सोनू प्रजापति (24), कुश चौहान (25) घायल हो गए। राकेश अपने साथियों के साथ बाइक से पीडीडीयू नगर से चकिया आ रहे थे। वहीं दूसरी घटना चकिया अहरौरा मार्ग पर प्रेमापुर गांव के समीप हुई। जिप्सी की की चपेट में आने से मुजफ्फरपुर गांव निवासी मयूरेश पांडेय (26) घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी