चूल्हे से निकली चिगारी से चार झोपड़ी जली

थाना क्षेत्र के दरौली गांव में मंगलवार की शाम भोजन बनाते समय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:26 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:26 PM (IST)
चूल्हे से निकली चिगारी से चार झोपड़ी जली
चूल्हे से निकली चिगारी से चार झोपड़ी जली

जागरण संवाददाता, कंदवा (चंदौली) : थाना क्षेत्र के दरौली गांव में मंगलवार की शाम भोजन बनाते समय चूल्हे से चिगारी से वीरेंद्र राम के कच्चे घर में लगी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों से घर से सटी तीन अन्य मड़ई भी जलकर राख हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया लेकिन घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से वीरेंद्र की एक भैंस की भी झुलसने से मौत हो गई। शाम के समय महिला भोजन बनाने के लिए चूल्हे में ईंधन जला रही थी। उसी दौरान चूल्हे की चिगारी कच्चे घर में रखी मड़ई पर पड़ गई। मड़ई धू-धूकर जलने लगी। पास में ही तीन और मड़ई भी जलने लगी। गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

chat bot
आपका साथी