शहादत दिवस पर याद की गई पूर्व सांसद फूलन देवी

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) विकास क्षेत्र के मुडडा गांव में रविवार को निषाद पार्टी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:18 PM (IST)
शहादत दिवस पर याद की गई पूर्व सांसद फूलन देवी
शहादत दिवस पर याद की गई पूर्व सांसद फूलन देवी

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : विकास क्षेत्र के मुडडा गांव में रविवार को निषाद पार्टी की ओर से पूर्व सांसद फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया। उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला अध्यक्ष अरविद कुमार बिद ने कहा फूलन देवी समाज के पिछड़े दबे कुचले लोगों के लिए हमेशा आवाज उठाती थीं।

नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार : प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बिलारीडीह स्थित शिवमंदिर परिसर में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई। वक्ताओं ने कहा भाजपा सरकार ने समाज के पिछड़े वर्गों का अहित किया है। वर्ष --

2022 में बगैर प्रमासपा के सहयोग के सरकार नहीं बन सकती। इस मौके पर प्रेम चंद बिद, गणेश बिद, सद्दाम हुसैस, बुल्लू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी