..कोरोना से बचय खातिर सचेत रहय के बा : एसपी

रउवा लोगन के प्रणाम.. आप सब जानत बानी कि ए समय देश-दुनिया में कोरोना क महामारी फैलल बा। एकरा से बचय खातिर कौनो टीका या दवाई नइखय बनल। एकरा से बचय खातिर सचेत रहय के बा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:16 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:03 AM (IST)
..कोरोना से बचय खातिर सचेत रहय के बा : एसपी
..कोरोना से बचय खातिर सचेत रहय के बा : एसपी

जागरण संवाददाता, चंदौली : रउवा लोगन के प्रणाम.. आप सब जानत बानी कि ए समय देश-दुनिया में कोरोना क महामारी फैलल बा। एकरा से बचय खातिर कौनो टीका या दवाई नइखय बनल। एकरा से बचय खातिर सचेत रहय के बा। ..कप्तान हेमंत कुटियाल ने सोमवार को जनपदवासियों से भोजपुरी में अपील की। उन्होंने इसके जरिए जहां जिले के लोगों से अपनापन जताने की कोशिश की। वहीं उन्हीं के अंदाज में कोरोना से बचाव के लिए सचेत भी किया।

एसपी ने लोगों को आपस में हाथ मिलाने, गले मिलने व पैर न छूने की सलाह दी। बोले, किसी भी वस्तु अथवा व्यक्ति को छूने के बाद तत्काल साबुन अथवा सैनिटाइजर से हाथ धोने की जरूरत है। सतर्कता और बचाव से ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने गांवों में लोगों को सचेत रहने के लिए जागरूक किया। कहा, गांवों में बच्चे क्रिकेट खेलते हैं। वहीं बड़े-बुजुर्ग भी शारीरिक दूरी का ध्यान नहीं रख रहे। इसके चलते खतरा बना हुआ है। इससे बचना है तो घरों में रहना होगा। हम सभी को मिलकर कोरोना से जंग जीतनी होगी।

-------------------

जिले में पहुंची आरएएफ

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिले में आरएएफ की टुकड़ी पहुंच चुकी है। जवानों ने ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर बाहर घूम रहे लोगों को घर में रहने की हिदायत दी। बोले, यदि लोग लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे, तो सख्ती बरती जाएगी। उधर पुलिस भी बेवजह बाहर घूमने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई कर रही है। वाहनों का चालान करने के साथ ही लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है। वहीं वाहन भी सीज किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी