गेस्ट हाउसों के निरीक्षण में मिलीं खामियां

अग्निशमन विभाग के निरीक्षण में नगर के होटल और गेस्ट हाउस सुरक्षा मापदंडों पर खरे नहीं उतरे। बुधवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह ने टीम के साथ प्रतिष्ठानों का जायजा लिया और अग्निशमन उपकरणों की जांच की। इस दौरान खामियों की पोल खुल गई। कहीं होजरिल पाइप जाम मिले तो कहीं खाली फायर सिलिडर पकड़ में आए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 08:42 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 12:22 AM (IST)
गेस्ट हाउसों के निरीक्षण में मिलीं खामियां
गेस्ट हाउसों के निरीक्षण में मिलीं खामियां

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : अग्निशमन विभाग के निरीक्षण में नगर के होटल और गेस्ट हाउस सुरक्षा मापदंडों पर खरे नहीं उतरे। बुधवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह ने टीम के साथ प्रतिष्ठानों का जायजा लिया और अग्निशमन उपकरणों की जांच की। इस दौरान खामियों की पोल खुल गई। कहीं होजरिल पाइप जाम मिले तो कहीं खाली फायर सिलिडर पकड़ में आए। संचालकों को कमियों को शीघ्र दुरुस्त करने की चेतावनी दी गई। वहीं दूसरी तरफ विभाग की ओर से नगर स्थित एक शॉपिग मॉल में कर्मचारियों और दुकानदारों को आग से बचाव के तौर तरीके बताए गए।

दिल्ली में हुई अगलगी की घटना के बाद सजग अग्निशमन विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की पड़ताल शुरू कर दी है। एफएसओ ने मातहतों के साथ नगर के छह होटल और गेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया। सुरक्षा उपकरणों की जांच की। होजरिल चलवाकर देखा और फायर सिलिडरों की भी पड़ताल की। अधिकांश हेस्ट हाउसों के होजरिल पाइप जाम मिले। संचालित करने पर उनमें से जंग निकल रही थी तो पानी का प्रवाह भी काफी कम था। खाली फायर सिलिडर दीवारों पर लटकाए गए थे। एफएसओ ने संचालकों को कड़ी फटकार लगाई और खामियों को शीघ्र दूर करने की हिदायत दी। कहा अगले निरीक्षण में दोबारा गड़बड़ी मिली विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एक शॉपिग मॉल परिसर में कर्मचारियों और दुकानदारों को आग लगने पर बचाव की जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी