पांच बांध लबालब, जिले में बाढ़ का खतरा

लगातार बारिश के चलते जिले के पांच प्रमुख बांध लबालब हो गए हैं। चंदौली स्थित मूसाखाड़ चंद्रप्रभा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:54 PM (IST)
पांच बांध लबालब, जिले में बाढ़ का खतरा
पांच बांध लबालब, जिले में बाढ़ का खतरा

लगातार बारिश के चलते जिले के पांच प्रमुख बांध लबालब हो गए हैं। चंदौली स्थित मूसाखाड़, चंद्रप्रभा, नौगढ़, भैसौड़ा, मुजफ्फरपुर और लतीफशाह बीयर लबालब हो गए हैं।

बांधों में जलग्रहण क्षमता से अधिक हो गई है। इससे पानी ऊपर से बहकर नदियों में गिर रहा है। इससे कर्मनाशा और चंद्रप्रभा नदी उफान पर है। सैकड़ों किसानों की फसल डूब चुकी है। जलस्तर बढ़ने की यही रफ्तार रही तो तटवर्टी इलाके के गांवों में बाढ़ आ जाएगी। इसको लेकर ग्रामीण सशंकित हैं। वैसे, जिला प्रशासन आपदा के खतरे को देखते हुए अलर्ट हो गया है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने के साथ ही गोताखोरों की टीम भी अलर्ट है। बांधों की वर्तमान स्थिति को लेकर पेश है जितेंद्र उपाध्याय की रिपोर्ट .. जिले के 214 गांवों पर असर : जिले के प्रमुख मूसाखाड़ और चंद्रप्रभा बांध से कर्मनाशा, चंद्रप्रभा और गड़ई नदी निकली है। चंद्रप्रभा और कर्मनाशा के तटवर्ती इलाके में 85-85 गांव बसे हैं। वहीं गड़ई नदी 44 गांवों को छूते हुए कांटा साइफन से पहले ही चंद्रप्रभा में मिल जाती है। बांधों का पानी नदियों में छोड़े जाने से इन गांवों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। फिलहाल सिवान जलमग्न हो गए हैं। इससे हाल में रोपी गई धान की फसल के बर्बाद होने के कगार पर है। वाराणसी एनडीआरएफ के संपर्क में प्रशासन : अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार के अनुसार गंगा, कर्मनाशा, चंद्रप्रभा व गड़ई नदियों में उफान की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन वाराणसी एनडीआरएफ के संपर्क में है। एनडीआरएफ को जिले के हालात लगातार अवगत कराया जा रहा है। किसी तरह की विषम परिस्थिति पैदा होने पर मदद ली जाएगी। बांधों का जलस्तर व वर्तमान स्थिति : बांध क्षमता (फीट में) वर्तमान स्थिति भैसौड़ा 910 910.01 (ऊपर से एक इंच पानी गिर रहा) नौगढ़ 895 895.03 (ऊपर से तीन इंच पानी गिर रहा) चंद्रप्रभा 762.00 772.10 (ऊपर से 10 इंच पानी गिर रहा) मूसाखाड़ 354.0 354.05 (ऊपर से पांच इंच पानी गिर रहा) मुजफ्फरपुर बीयर 313.07 313.09 (ऊपर से दो इंच पानी गिर रहा) लतीफशाह बीयर 287.08 283.03 अभी 4.3 इंच पानी कम है।

बचाव के लिए क्या हैं इंतजाम - 42 बाढ़ चौकियां स्थापित। - 23 प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम अलर्ट। - 30 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण। - 82 नौकाओं का प्रशासन ने किया है इंतजाम। - 34वीं व 36वीं बटालियन पीएसी 21 मोटर बोट व 33 नौकाओं के साथ हर वक्त अलर्ट।

chat bot
आपका साथी