खेल से सुधरेगी जवानों की फिटनेस, थानों में बनेंगे वालीबाल ग्राउंड

जानों में तैनात ढीले-ढाले पुलिसकर्मियों की फिटनेस खेल से सुधरेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 09:37 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 09:37 PM (IST)
खेल से सुधरेगी जवानों की फिटनेस, थानों में बनेंगे वालीबाल ग्राउंड
खेल से सुधरेगी जवानों की फिटनेस, थानों में बनेंगे वालीबाल ग्राउंड

जागरण संवाददाता, चंदौली : थानों में तैनात ढीले-ढाले पुलिसकर्मियों की फिटनेस खेल से सुधरेगी। सभी थानों में वालीबाल ग्राउंड बनाए जाएंगे। वहीं जवानों को सुबह-शाम एक-एक घंटे यहां पसीना बहाना होगा।

एसपी अमित कुमार ने थानाध्यक्षों को दो दिन के अंदर ग्राउंड हर हाल में तैयार कराने का निर्देश दिया है। जल्द ही खेल किट थानों में पहुंच जाएगी। पहल से पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। वहीं ड्यूटी में पूरी चुस्ती दिखाएंगे।

पुलिसकर्मियों की दिनचर्या काफी प्रभावित रहती है। कोई बड़ी वारदात हो गई तो पूरी रात जागना। वहीं दिन वीआइपी ड्यूटी समेत अन्य जिम्मेदारियां रहती हैं। इससे जवान दिनों दिन कमजोर व बीमार होने लगते हैं। इसका असर उनकी कार्यप्रणाली पर भी पड़ता है। ड्यूटी के दौरान चुस्ती-फुर्ती नहीं दिखा पाते हैं। ऐसे में शातिर अपराधी उनकी पकड़ से छूटकर भाग जाते हैं। एसपी ने जवानों को सेहतमंद व चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए पहल की है। उन्होंने सभी थानों में वालीबाल ग्राउंड बनाने का निर्देश दिया है। यहां सभी पुलिसकर्मियों को सुबह-शाम एक-एक घंटे वालीबाल खेलना होगा। एसपी बोले सभी थानों में जल्द ही खेल किट पहुंचा दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों के लिए बालीबाल, नेट, सटल काक, रैकेट आदि उपलब्ध कराया जाएगा। खेल के तमाम तरह के फायदे होते हैं। शरीर का स्टेमिना बढ़ता है। वहीं शरीर और दिमाग स्वस्थ रहता है। खेल से लोगों के अंदर जीतने की ललक पैदा होती है। वहीं हार को स्वीकारना भी सीख जाते हैं। खेल से एकाग्रता और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। मानसिक तनाव को दूर करने का इससे बेतहर और कोई साधन नहीं है। खेल से कई तरह की शारीरिक बीमारियों से मुक्ति मिलती है। वैश्विक महामारी के दौर में पुलिसकर्मियों पर तमाम तरह के दबाव हैं। इससे निजात दिलाने के लिए पहल की गई है।

chat bot
आपका साथी