एमडीएम बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, दो रसोइयां झुलसीं

ताराजीवनपुर (चंदौली) चहनियां ब्लाक के रौना प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को एमडीएम बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। इससे दो रसोइयां आंशिक रूप से झुलस गईं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 08:23 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 08:23 PM (IST)
एमडीएम बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, दो रसोइयां झुलसीं
एमडीएम बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, दो रसोइयां झुलसीं

जागरण संवाददाता, ताराजीवनपुर (चंदौली) : चहनियां ब्लाक के रौना प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को एमडीएम बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। इससे दो रसोइयां आंशिक रूप से झुलस गईं। अगलगी की घटना से स्कूल में खलबली मच गई। हादसे के दौरान स्कूल में लगा अग्निशमन यंत्र काम आया। शिक्षकों ने बालू डालकर और फायर इंस्टिग्यूसर की मदद से आग बुझाई।

प्राथमिक विद्यालय में रसोइयां उषा और निशा देवी बच्चों के लिए एमडीएम बना रही थीं। इसी बीच अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा। इससे आग लग गई। दोनों रसोइयां आग की चपेट में आने से आशंकि रूप से झुलस गईं। दोनों जान बचाने के लिए चिल्लाते हुए बाहर भागीं। स्कूल में आग लगने की जानकारी होते ही खलबली मच गई। तत्काल बच्चों को सुरक्षित किया गया। इसके बाद प्रधानाध्यापक रूपनारायण व शिक्षामित्र अरविद कुमार ने मोर्चा संभाला। अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाना आसान हो गया। तत्परता की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दोनों रसोइयों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी बीइओ प्रदीप मिश्रा को दी। बीइओ ने कहा घटना के बारे में जानकारी मिली। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया गया है कि गैस सिलेंडर, रेगुलेटर आदि की समय-समय पर सफाई करते रहें। जरा सी भी खराबी आए को इसे बदल दें। ताकि किसी तरह की बड़ी वारदात न होने पाए।

chat bot
आपका साथी