अवैध बोल्डर लदे ट्रैक्टर से वसूला जुर्माना

चकिया (चंदौली) काशी वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत स्थानीय कोतवाली के दुलहिया दाई पहाड़ी से अवैध खनन कर बोल्डर लादकर परिवहन करते सीज किए गए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:36 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:36 PM (IST)
अवैध बोल्डर लदे ट्रैक्टर से वसूला जुर्माना
अवैध बोल्डर लदे ट्रैक्टर से वसूला जुर्माना

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : काशी वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत स्थानीय कोतवाली के दुलहिया दाई पहाड़ी से अवैध खनन कर बोल्डर लादकर परिवहन करते सीज किए गए ट्रैक्टर से डीएफओ दिनेश सिंह के आदेश पर एक लाख15 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। यह जुर्माना अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना माना जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर गत सात सितंबर को दुलहिया दाई पहाड़ी से अवैध खनन कर तस्करी कर रहे मीरजापुर जनपद के शेरवां गांव निवासी सिद्धनाथ यादव को पश्चिमी जोन के उड़ाका दल प्रभारी तारा शंकर यादव के नेतृत्व में वन दरोगा अखिलेश चौबे, मुस्ताक खान की टीम ने ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया था। रिपोर्ट डीएफओ को भेजी गई थी। डीएफओ के आदेश पर जुर्माना वसूलने के बाद ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी