वित्तविहीन शिक्षकों ने बनाई रणनीति

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) व वित्तविहीन शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर गुरुवार को हुई। बैठक में विधानसभा घेराव की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:35 PM (IST)
वित्तविहीन शिक्षकों ने बनाई रणनीति
वित्तविहीन शिक्षकों ने बनाई रणनीति

जासं, इलिया (चंदौली) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) व वित्तविहीन शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर गुरुवार को हुई। बैठक में विधानसभा घेराव की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गीता राय ने कहा कि सभी शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी 19 नवंबर को सायं वाराणसी कैंट स्टेशन पर एकत्रित होंगे। जहां से बरेली पैसेंजर से लखनऊ के लिए कूच करेंगे। 20 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में विधानसभा पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। गुट के प्रदेश सचिव डा. ओमप्रकाश चौबे ने सभी वित्त विहीन शिक्षकों को प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि जब तक वित्तविहीन शिक्षकों की मांगे मानी नहीं जाएंगी हम शिक्षक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। डा. लालमनी दुबे,जय प्रकाश मिश्रा, चंद्र शेखर शर्मा, सोनवती तिवारी ,संगीता ¨सह, सरोज पांडेय, ओम प्रकाश, रमेश, ¨बदा देवी, शबाना परवीन, सहित शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी