दो पक्षों के विवाद में मारपीट, आठ घायल

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) कंदवा थाना के दो अलग अलग गांवों में जमीनी विवाद एवं फोन कर।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:28 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:28 PM (IST)
दो पक्षों के विवाद में मारपीट, आठ घायल
दो पक्षों के विवाद में मारपीट, आठ घायल

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : कंदवा थाना के दो अलग अलग गांवों में जमीनी विवाद एवं फोन करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

अमड़ा गांव में सोमवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर मनोज राम व कपिलमुनी में तू तू मैं मैं होने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। इसमें एक पक्ष से मनोज राम 37 , पत्नी फुला देवी 34 वर्ष घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से कपिलमुनी की पत्नी शीला देवी 38 व पुत्र धर्मेंद्र कुमार 25 वर्ष घायल हो गए। मनोज एवं पत्नी फुला देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर बरहनी में फोन करने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में अजीत पासवान 45, जयप्रकाश राम 48 , पत्नी सविता 44 , पुत्र मंजीत 14 घायल हो गए। थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी