दो पक्षों में मारपीट, प्रधान समेत चार घायल

धीना थाना के रैथा गांव में शुक्रवार की देर रात दो पक्ष

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 05:14 PM (IST)
दो पक्षों में मारपीट, प्रधान समेत चार घायल
दो पक्षों में मारपीट, प्रधान समेत चार घायल

जागरण संवाददाता, कमालपुर (चंदौली) : धीना थाना के रैथा गांव में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सहित चार लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों का धानापुर सीएचसी में उपचार कराया। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

रैथा गांव में देर रात गांव के एक पक्ष के लोगों ने कूड़ा करकट में आग लगा दी। पड़ोसियों ने मना किया तो दोनों पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। जानकारी होने पर प्रधान इजहार (30) मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझाने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने प्रधान पर ही हमला बोल दिया। भाई के घायल होने की जानकारी होते ही उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए लेकिन हमलावरों ने भाई दिलशेर (34), रमजान (40) व शमशेर (32) को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई और उपचार कराया। इनमें शमशेर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल पक्ष से तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी दुर्गादत्त यादव ने कहा आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने को गांव में पुलिस बल लगा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी