घर-घर चिह्नित किए जाएंगे बुखार व क्षय रोग के मरीज

जागरण संवाददाता चंदौली घर-घर बुखार व क्षय रोग के मरीज चिह्नित किए जाएंगे। इसके लिए एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसको लेकर शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए अधिकारियों से मुखातिब हुए। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए आपसी समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया। बारिश के दौरान सफाई व सैनिटाइजेशन पर जोर दिया। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:04 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:04 AM (IST)
घर-घर चिह्नित किए जाएंगे बुखार व क्षय रोग के मरीज
घर-घर चिह्नित किए जाएंगे बुखार व क्षय रोग के मरीज

जागरण संवाददाता, चंदौली : घर-घर बुखार व क्षय रोग के मरीज चिह्नित किए जाएंगे। इसके लिए एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसको लेकर शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए अधिकारियों से मुखातिब हुए। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए आपसी समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया। बारिश के दौरान सफाई व सैनिटाइजेशन पर जोर दिया। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। कोरोना काल में बुखार के मरीजों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में शासन ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसमें स्वास्थ्य के साथ ही नगर निकाय, पंचायती राज, बाल विकास व परियोजना, ग्राम्य विकास और शिक्षा विभाग की भी भूमिका तय की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित 25 घरों का भ्रमण कर कोरोना लक्षणयुक्त मरीजों के साथ ही क्षय रोगियों का भी डाटा तैयार करेगी। सीएम ने इसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें तो सफलता जरूर मिलेगी। आइसीडीएस विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पुष्टाहार लाभार्थियों को पहुंचाना सुनिश्चित करे। गर्भवती महिलाएं व कुपोषित बच्चे पुष्टाहार का नियमित सेवन करें। पोषण मिशन को लेकर भी गंभीरता बरती जाए। बारिश के मौसम में तमाम तरह की नई बीमारियां पनपती हैं। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सफाई, सैनिटाइजेशन और फागिग पर जोर दिया। बोले, लोगों को बचाव के लिए जागरूक करें। ताकि बीमार पड़ने के बाद अस्पताल का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अस्पतालों में जरूरी इंतजाम पहले से ही कर लिए जाएं। तीसरी लहर में बच्चों पर खतरे की आशंका है। टीकाकरण के लिए हर जिले में अभिभावक स्पेशल बूथ बनाए जाएं। बच्चों व महिलाओं के लिए 102 नंबर एंबुलेंस का प्रयोग किया जाए। डीएम संजीव सिंह ने अधिकारियों को सीएम को निर्देश का शत-प्रतिशत पालन करने की हिदायत दी। सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सीएमओ डाक्टर वीपी द्विवेदी, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, जिला मलेरिया अधिकारी जेपी सोनकर व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी