अन्नदाता वैज्ञानिक पद्धति से करें खेती मिलेगा लाभ : जिलाधिकारी

जागरण संवाददाता चहनियां (चंदौली) विकास खंड के रईया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 10:05 PM (IST)
अन्नदाता वैज्ञानिक पद्धति से करें खेती मिलेगा लाभ : जिलाधिकारी
अन्नदाता वैज्ञानिक पद्धति से करें खेती मिलेगा लाभ : जिलाधिकारी

जागरण संवाददाता, चहनियां (चंदौली) : विकास खंड के रईया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को कृषि और खाद्य उत्पाद निर्यात प्राधिकरण की ओर से फल शाक भाजी उत्पादक कृषकों को उत्पाद तैयार करने में दक्ष करने को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें कृषकों को उत्तम किस्म के शाक सब्जी पैदा करने के तरीकों व रासायनिक, जैविक खाद व उचित दवाओं का प्रयोग कर उत्पादन में बढ़ोतरी को प्रशिक्षित किया गया।

जिलाधिकारी नवनीत चहल सिंह चहल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों के सुझाव व प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी लेते रहें। समय से सब्जी लगाएं और जैविक खाद का प्रयोग करें, ताकि आपको दोगुना पैदावार मिले। शाक सब्जी का निर्यात कर अपनी आमदनी को बढ़ाने में कामयाबी हासिल करें। यह क्षेत्र मिर्च सहित अन्य सब्जियों के लिए प्रमुख माना जाता है। वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें, अवश्य लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण को सीबी सिंह , मुहम्मद मुस्तफा, मुन्ना यादव , एसपी सिंह , सुरेश मिश्रा, राजेश शर्मा, बी गौतम, पीके शर्मा आदि अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों ने संबोधित किया। किसान जामवंत सिंह, ओमप्रकाश यादव, रामलाल मौर्या ,भगवंत, रामाश्रय मौर्या ,सियाराम यादव ,रविशंकर यादव, बलवंत कुशवाहा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी