किसानों को खेती की नई तकनीकी अपनाने का दिया सुझाव

जागरण संवाददाता चंदौली इफ्को की ओर से बिक्री कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:54 PM (IST)
किसानों को खेती की नई तकनीकी अपनाने का दिया सुझाव
किसानों को खेती की नई तकनीकी अपनाने का दिया सुझाव

जागरण संवाददाता, चंदौली : इफ्को की ओर से बिक्री कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में हुआ। जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे व केविके प्रभारी डाक्टर एसपी सिंह ने इसका शुभारंभ किया। किसानों को खेती की नई तकनीकी अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कृषि अधिकारी ने कहा कि रासायनिक खाद के अत्यधिक इस्तेमाल से किसानों को बचना चाहिए। इससे न सिर्फ मिट्टी खराब हो रही है, बल्कि सरकार पर सब्सिडी का बोझ भी बढ़ रहा है। किसानों को कृषि लागत कम कर बेहतर लाभ पाने के लिए जैविक खेती अपनानी होगी। खेती के आधुनिक तरीके अपनाकर किसान अपनी आय दोगुना कर सकते हैं। केविके प्रभारी ने भी किसानों को उन्नत खेती के लिए जागरूक किया। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने नैनो यूरिया के गुण बताए। डाक्टर अनिल सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी