चंदौली में परिवार ने एनकाउंटर की आशंका जताई, पुलिस ने गिरफ्तारी दिखाई

बलुआ थाना क्षेत्र के रइयां गांव निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक अमरेश्वर कुशवाहा के अपहरण के मुख्य साजिशकर्ता हुदहुदीपुर के आकाश सिंह उसके भाई अभिषेक सिंह व पिता रामविलास सिंह को पुलिस ने शनिवार को मथेला नहर पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 07:40 AM (IST)
चंदौली में परिवार ने एनकाउंटर की आशंका जताई, पुलिस ने गिरफ्तारी दिखाई
पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

चंदौली, जेएनएन। बलुआ थाना के रइयां गांव निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक अमरेश्वर कुशवाहा के अपहरण के मुख्य साजिशकर्ता हुदहुदीपुर के आकाश सिंह, उसके भाई अभिषेक सिंह व पिता रामविलास सिंह को पुलिस ने शनिवार को मथेला नहर पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया। हालांकि स्वजन ने पुलिस पर पांच दिन पहले ही सभी को घर से उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस की ओर से आकाश का एनकाउंटर करने की आशंका व्यक्त करते हुए डीएम को पत्रक सौंपा था।

चिकित्सक का 31 मई की रात अपहरण कर लिया गया था। चहनियां कस्बा स्थित क्लिनिक से घर जाते वक्त कार सवार बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। पुलिस को सर्विलांस व अन्य स्रोतों के जरिए बदमाशों की लोकेशन मिली। अपहृत चिकित्सक के पिता से फिरौती की रकम लेकर दो जून को जैसे ही बदमाश रामनगर की तरफ आगे बढ़े, पुलिस ने घेर लिया। बिलारीडीह अंडरपास के समीप पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक बदमाश घायल हो गया था। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर रामनगर के पास स्थित एक मकान से अपहृत चिकित्सक को मुक्त कराया। वहीं बदमाशों के दो अन्य साथियों को पकड़ने के साथ ही फिरौती के 40.50 लाख रुपये भी बरामद किए थे।

बदमाशों से पूछताछ में मास्टरमाइंड के तौर पर आकाश सिंह का नाम सामने आया था। आइजी की प्रेस वार्ता में अपहरण के मास्टरमाइंड आकाश सिंह को फरार बताया गया। पुलिस ने बताया कि आकाश ने ही बदमाशों को चिकित्सक के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि जिसे पुलिस मास्टरमाइंड बता रही उसको लेकर पहले ही सवाल उठने लगे। गिरफ्तार आरोप के स्वजन के आरोप पुलिस की कहानी से इतर हैं। आकाश की मां किरन सिंह का इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया पुलिस एक जून की भोर में ही दोनों पुत्रों व पति को घर से उठाकर थाने ले आई थी। एक दिन बलुआ थाने में रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने उनके बारे में कुछ नहीं बता रही थी। हालांकि दबाव बनने के बाद पुलिस को गिरफ्तारी दिखानी पड़ी।

chat bot
आपका साथी