सिकंदरपुर में चरमराई सफाई व्यवस्था, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

कूड़े के ढेर से हाल परेशान सिकन्दरपुर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी बुधवार को मुखर हो गए। आक्रोशित व्यापारियों ने कूड़े के ढेर के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोग गांव के सफाई व्यवस्था को लेकर खासे नाराज थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 08:35 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 08:35 PM (IST)
सिकंदरपुर में चरमराई सफाई व्यवस्था, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन
सिकंदरपुर में चरमराई सफाई व्यवस्था, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

जासं, चकिया (चंदौली): कूड़े के ढेर से परेशान कारोबारी बुधवार को भड़क उठे। सिकन्दरपुर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोग गांव के सफाई व्यवस्था को लेकर खासे नाराज थे।

प्रदर्शनकारी व्यापारियों का कहना रहा कि विकास क्षेत्र की सबसे बड़ी आबादी वाले ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के नहीं आने से गंदगी जड़े जमा चुकी है। इलाकाई लोगों के लिए राह चलना मुश्किल हो गया है। खंड स्वच्छता अधिकारी सहित जिले के अधिकारियों के यहां सिकंदरपुर में व्याप्त गंदगी के बाबत ध्यान आकृष्ट कराया गया। बावजूद इसके सफाईकर्मी गांव में आना उचित नहीं समझा। सफाई व्यवस्था बेपटरी पर होता देख व्यापार मंडल ने सफाई अभियान की कमान खुद अपने हाथों में ली। व्यापार मंडल ने रिक्सा, ट्राली, फावड़ा, खांची, झाडू की खरीदारी करने के साथ ही बाजार की नाली व कूड़े को हटाना प्रारंभ किया लेकिन उसके बावजूद जिम्मेदार नहीं चेत सके। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय व राष्ट्रीय सेवा विद्यालय के पास घनी बस्ती होने के बावजूद कूड़े का ढेर पिछले कई माह से मुख्य सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सड़क मार्ग से तहसील व ब्लाक के अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। प्रदर्शन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शीतला केशरी, पूर्व प्रधान राजीव पाठक, शंकर गुप्ता, संतोष जायसवाल, प्रियम गुप्ता, ठाकुर प्रसाद, शशिकांत श्रीवास्तव, शंकर मोदनवाल, श्याम लाल केशारी, सत्य प्रकाश गुप्ता, विपीन केशारी आदि व्यापारी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी