गेहूं खरीद की बढ़ी मियाद, 22 तक संचालित होंगे क्रय केंद्र

सहूलियत जिले में सैकड़ों किसानों का अभी तक नहीं खरीदा जा सका अनाज - संयुक्त सचिव ने पत्र ज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:48 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:48 PM (IST)
गेहूं खरीद की बढ़ी मियाद, 22 तक संचालित होंगे क्रय केंद्र
गेहूं खरीद की बढ़ी मियाद, 22 तक संचालित होंगे क्रय केंद्र

सहूलियत :

जिले में सैकड़ों किसानों का अभी तक नहीं खरीदा जा सका अनाज

- संयुक्त सचिव ने पत्र जारी कर जिलाधिकारियों को किया निर्देशित

- खरीद में पारदर्शिता व अनाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर जागरण संवाददाता, चंदौली : किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले में गेहूं खरीद की प्रक्रिया अब 22 जून तक चलेगी। शासन के निर्देशानुसार 15 जून को खरीद बंद होनी थी, लेकिन अभी तक काफी किसानों का अनाज न खरीदे जाने की सूचना पर समय सीमा बढ़ा दी गई है। संयुक्त सचिव ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है। साथ ही खरीद में पारदर्शिता और क्रय केंद्रों पर अनाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। कोरोना काल में अनाज मंडियां ठप हो गई हैं। ऐसे में किसान क्रय केंद्रों पर ही अनाज बेचने के लिए विवश हैं। केंद्रों पर किसानों की भीड़ बढ़ी तो व्यवस्था धड़ाम हो गई। केंद्रों पर अनाज रखने के समुचित स्थान होने की वजह से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शासन ने भी खरीद को लेकर गाइडलाइन में कई बार बदलाव किया। ई-पाप मशीन, एक किसान से अधिकतम 50 क्विटल ही अनाज खरीदने का मानक तय किया गया। शुरूआत में सभी केंद्रों पर एक ही वेइंग मशीन से खरीद होती रही। किसानों की मांग व बढ़ते दबाव को देखते हुए केंद्रों पर वेइंग मशीनें बढ़ाई गईं। बैमौसम बारिश ने भी सरकारी खरीद में बाधा पहुंचाई। वहीं केंद्र प्रभारियों की सुस्ती की वजह से खरीदे गए अनाज का उठान न होना भी प्रमुख कारण रहा। इन्हीं सभी दुश्वारियों की वजह से जिले में अभी सैकड़ों किसानों का अनाज नहीं खरीदा जा सका है। इसको देखते हुए शासन ने खरीद की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 22 जून कर दिया है। हालांकि स्पष्ट किया है कि खरीद में पारदर्शिता बरकरार रहनी चाहिए। पंजीकरण कराने वाले वास्तविक किसानों का ही अनाज खरीदा जाएगा। वहीं केंद्रों पर अनाज को बारिश से बचाने समेत अन्य इंतजाम मुकम्मल रहें। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि शासन ने गेहूं खरीद की मियाद बढ़ाकर 22 जून तक कर दिया है। केंद्र प्रभारियों को पारदर्शितापूर्ण ढंग से खरीद की हिदायत दी गई है।

chat bot
आपका साथी