आम जन को समझाएं पार्टी की नीतियां और सरकार की नाकामियां

सपा जिला कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पिछड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:39 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:39 PM (IST)
आम जन को समझाएं पार्टी की नीतियां और सरकार की नाकामियां
आम जन को समझाएं पार्टी की नीतियां और सरकार की नाकामियां

जागरण संवाददाता, चंदौली : सपा जिला कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप कार्यकर्ताओं में जोश भरा। संगठन की समीक्षा की और कहा संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करें हर चुनाव में विजय मिलेगी। विधानसभा चुनाव-2022 को सपा के लिए चुनौती बताया। बोले गैर सपाई दलों ने पिछड़ों और गरीबों को छलने का काम किया है। झूठे वादे व सपने दिखाकर उनके अधिकारों को छीना है। कार्यकर्ताओं के पास आमजन को समझाने के लिए पार्टी की नीतियां हैं और सरकार की नाकामी है। हर व्यक्ति से संपर्क करें और पार्टी से जोड़ने का काम करें। उन्होंने मीडिया से बात कर सरकार पर कटाक्ष किए।

हाल ही में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में पिछड़ों का आरक्षण समाप्त कर सरकार ने पिछड़े समाज के अधिकारों पर असंवैधानिक प्रहार किया है। इसके बाद भी भाजपा में पिछड़े समाज के नेता, विधायक, सांसद-मंत्री मूकदर्शक बने हैं। ऐसे लोग समाज का भला करने की बजाय उसे निजी स्वार्थ के लिए कदम-कदम पर नीलाम कर रहे हैं। यदि पिछड़ों को सामाजिक सुरक्षा, आरक्षण का अधिकार व उचित राजनीति प्रतिनिधित्व चाहिए तो समाजवादी विचारधारा को पोषित व सशक्त करना होगा। जिलाध्यक्ष डाक्टर वीरेंद्र कुमार बिद ने कहा साढ़े चार साल में प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ। पंचायत चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया गया। इसे समाजवादी हमेशा याद रखेंगे। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री लालता प्रसाद निषाद, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, नफीस अहमद, योगेंद्र यादव चकरू, चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, रमेश यादव, मुकेश यादव आदि मौजूद थे। संचालन सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने किया।

chat bot
आपका साथी