सड़कों किनारे दोनों तरफ 40 फीट तक हटेगा अतिक्रमण, मुख्यालय से शुरू होगी कार्रवाई

चंदौली-सैदपुर वाया सकलडीहा मार्ग के दोनों तरफ 40 फीट के दायरे में अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने चिह्नांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:22 PM (IST)
सड़कों किनारे दोनों तरफ 40 फीट तक हटेगा अतिक्रमण, मुख्यालय से शुरू होगी कार्रवाई
सड़कों किनारे दोनों तरफ 40 फीट तक हटेगा अतिक्रमण, मुख्यालय से शुरू होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, चंदौली : चंदौली-सैदपुर वाया सकलडीहा मार्ग के दोनों तरफ 40 फीट के दायरे में अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने चिह्नांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कई आलीशान इमारतें, मकान व दुकानें ढहाई जाएंगी। सबसे पहले मुख्यालय से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग की सख्ती से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है।

जिला मुख्यालय से सकलडीहा होते हुए सैदपुर तक मुख्य मार्ग पर नगरों व कस्बों में अतिक्रमण है। लोगों ने मानक के विपरीत मकान बनवा लिए हैं। कई मंजिला के आलीशान मकान बनवाए गए हैं। विभाग ने मार्ग के दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य मार्ग के बीच से दोनों तरफ 40-40 फीट के दायरे में आने वाले निर्माण कार्य ध्वस्त किए जाएंगे। इसके लिए मापी और चिह्नांकन कराया जा रहा है। इसमें कई लोगों के मकान और दुकानें आ रही हैं। विभाग ऐसे लोगों को पहले ही नोटिस भेज चुका है। ऐसे में अब सीधे कार्रवाई की जाएगी। बुल्डोजर लगाकर चिह्नित दायरे में आने वाले निर्माण ढहा दिए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग को फोर लेन बनाने के लिए शासन को 400 करोड़ रुपये प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति और बजट आवंटन के बाद तत्काल काम शुरू करा दिया जाएगा।

कई मुख्य बाजारों से होकर गुजरता है मार्ग

मुख्यालय से सकलडीहा होते हुए सैदपुर जाने वाला मार्ग जिले के कई मुख्य बाजारों से होकर गुजरता है। चंदौली के बाद सकलडीहा, चहनियां होते हुए यह गंगा नदी में बने सैदपुर पुल तक जाकर मिलता है। दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क यदि फोरलेन बन गई तो गाजीपुर जाने में समय बचेगा। इससे राहगीरों को काफी सहूलियत होगी। ' चंदौली-सकलडीहा-सैदपुर मार्ग पर दोनों तरफ 40-40 फीट तक अतिक्रमण हटेगा। इसके लिए मापी और चिह्नांकन कराया जा रहा है। चिह्नित दायरे में आने वाले निर्माण ढहाए जाएंगे। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने पर फोरलेन सड़क बनाई जाएगी।

डीपी सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

chat bot
आपका साथी