पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़, चार को लगी गोली, आरक्षी भी घायल

जागरण संवाददाता चंदौली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को रविवार की रात बड़ी कामयाबी हाथ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:32 PM (IST)
पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़, चार को लगी गोली, आरक्षी भी घायल
पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़, चार को लगी गोली, आरक्षी भी घायल

जागरण संवाददाता, चंदौली : पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को रविवार की रात बड़ी कामयाबी हाथ लगी। सर्विलांस से मिली सटीक सूचना के आधार पर चार शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंका था। इसमें एक आरक्षी घायल हो गया वहीं जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाशों को गोली लगी है। इनमें दो बदमाश 25-25 हजार और एक 20 हजार का इनामी है।

बदमाशों में एक गाजीपुर, एक बिहार के कैमूर व दो चंदौली के निवासी हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किया। एसपी अमित कुमार समेत महकमे के आला अफसरों ने मुठभेड़ स्थल का जायजा लिया।

सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की चार शातिर बदमाश दिघवट की ओर से चंदौली आ रहे हैं। इस पर कोतवाल अशोक मिश्र ने हमराहियों के साथ कटसिला के पास घेरेबंदी कर ली। थोड़ी देर बाद दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पहली बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिग में गाजीपुर के जमानियां थाना के सारनबाधा गांव निवासी पीयूष कुमार को पैर में गोली लगी। उसका साथी भाग निकला। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग पीछे से ही घुमाकर भाग गए। पुलिस ने पिस्टल बरामद किया। पैदल भाग रहे दूसरे बदमाश को सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने नई बाजार में पकड़ लिया। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। गोली सकलडीहा कोतवाल के जैकेट में लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसकी पहचान कमालपुर निवासी 25 हजार के इनामी कृष्णानंद विश्वकर्मा के रूप में हुई। उसके पास पिट्ठू बैग मिला। इसमें ग्राहक सेवा केंद्रों से लूटे गए 1.95 लाख रुपये बरामद किए गए।

बलुआ पुलिस से मथेला गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों से सामना हुआ। बदमाश यहां पुलिस टीम पर भारी पड़े। पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिग करते हुए धानापुर की ओर भाग निकले। बलुआ एसओ ने धानापुर पुलिस को सूचना दी। धानापुर-डेढ़ावल मार्ग पर शहीद गांव के समीप पुलिस व भाग रहे बदमाशों में मुठभेड़ हुई। बदमाशों की गोली आरक्षी रुपेश कुमार दुबे के हाथ में लगी। पुलिस की जवाबी फायरिग में बिहार प्रांत से कैमूर थाने के रामगढ़ थाना के सिझुआं गांव निवासी 25 हजार के इनामी अरुण कुमार के दाएं और कमालपुर के बभनियांव निवासी 20 हजार के इनामी अंकुर के बाएं पैर में गोली लग गई। दोनों के पास से एक 32 बोर की पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया गया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि शातिर बदमाश लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इतने दुस्साहसी थे कि रोकते ही पुलिस पर फायरिग कर देते थे। उन्होंने साहसिक कार्य के लिए क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम को 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।

chat bot
आपका साथी