राष्ट्रवाद की महानता को ऊंचाइयों तक पहुंचाया

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:00 AM (IST)
राष्ट्रवाद की महानता को ऊंचाइयों तक पहुंचाया
राष्ट्रवाद की महानता को ऊंचाइयों तक पहुंचाया

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डीआरएम पंकज सक्सेना ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि उन्होंने विकास का अर्थशास्त्र, मानव का समाजशास्त्र एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की महानता को ऊंचाइयों तक पहुंचाया और इसीलिए उन्हें महान चितक, महान अर्थशास्त्री एवं महान मानवतावादी कहा जाता है। दीनदयाल जी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अलम्बरदार थे। आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रथम राकेश रौशन, अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय अतुल कुमार, सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार, डीसीएम इकबाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी