गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

लगातार हो रही बारिश व तेज हवा के कारण गुरुवार की शाम अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित छह फीडरों से जुड़े 120 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM (IST)
गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान
गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : लगातार हो रही बारिश व तेज हवा के कारण गुरुवार की शाम अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित छह फीडरों से जुड़े 120 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। शुक्रवार को शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। हालांकि बिजली विभाग के कर्मियों ने गड़बड़ी को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

बिजली के अभाव में घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। अवर अभियंता कमलेश ने कहा कि विद्युत कर्मी गड़बड़ी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी