वनवासियों में शिक्षा की अलख जगाएगा आरएसएस

विश्व हिदू परिषद द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत में सेवा प्रकल्प पर प्रांतीय सेवा अभ्यास वर्ग का समापन गुरुवार को हुआ। परिषद के केंद्रीय मंत्री नंदलाल लोहिया व संस्थान के उपाध्यक्ष अजय जालान ने भारत माता व श्रीरामचंद्र जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 09:22 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 09:22 PM (IST)
वनवासियों में शिक्षा की अलख जगाएगा आरएसएस
वनवासियों में शिक्षा की अलख जगाएगा आरएसएस

जासं, नौगढ़ (चंदौली) : विश्व हिदू परिषद द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत में सेवा प्रकल्प पर प्रांतीय सेवा अभ्यास वर्ग का समापन गुरुवार को हुआ। परिषद के केंद्रीय मंत्री नंदलाल लोहिया व संस्थान के उपाध्यक्ष अजय जालान ने भारत माता व श्रीरामचंद्र जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।

कहा विश्व हिदू परिषद गांव-गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विस्तार, वनवासी बंधुओं में शिक्षा की अलख जगाना, धार्मिक वातावरण बनाने का कार्य जारी है। चिकित्सकीय सुविधा, समाज परिवर्तन में समानता का कार्य चल रहा है। राम का नाम लेकर आत्मविश्वास के साथ लगेंगे तो अयोध्या में राम मंदिर अवश्य बनाएंगे। आने वाले समय में मंदिर बन करके तैयार हो जाएगा। आह्वान किया भारत देश में हिदुओं जैसा संगठन कहीं नहीं है। परिषद के यूपी व उत्तराखंड के क्षेत्र सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी ने प्रशिक्षण वर्ग के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा कार्यकर्ताओं की योग्यता, क्षमता व जागरूकता से उद्देश्य पूरा हो रहा है। महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर, वोकेशनल ट्रेनिग, आईटीआई की स्थापना, गौशाला, कुटीर, ग्रामीण उद्योग, सिलाई कढ़ाई, संस्कार केंद्र की स्थापना बहुत ही जल्द कराई जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी, संस्थान के मंत्री अवध विहारी, प्रांत सेवा प्रमुख श्यामधर मिश्र, संस्थान के उपाध्यक्ष अजय जालान, संस्थान अधीक्षक दिवाकर द्विवेदी, कृष्ण कुमार, सिलाई कढ़ाई प्रकोष्ठ की ममता रानी, अश्विनी कुमारी सहित सैकड़ों विहिप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी