ईसीआरकेयू ने क्रू सेल में किया प्रदर्शन

रेलवे के निजीकरण एवं निगमीकरण और कई विभागों के कैडरों का समायोजन के विरुद्ध में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा नंबर तीन के विरोध सप्ताह के चौथा दिन रविवार को डाउन हंप में प्रदर्शन किया। सरकार के रेल कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। चेताया कि अगर सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला तो रेल चक्का जाम किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 05:38 PM (IST)
ईसीआरकेयू ने क्रू सेल में किया प्रदर्शन
ईसीआरकेयू ने क्रू सेल में किया प्रदर्शन

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : रेलवे के निजीकरण एवं निगमीकरण और कई विभागों के कैडरों का समायोजन के विरुद्ध में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा नंबर तीन के विरोध सप्ताह के चौथा दिन रविवार को डाउन हंप में प्रदर्शन किया। सरकार के रेल कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। चेताया कि अगर सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला तो रेल चक्का जाम किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री एवं पीएनएम प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के कारण रेल मजदूरों में बहुत गुस्सा है। अगर सरकार ने अपने इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो रेल कर्मचारी सरकार को हिला दिया जाएगा। कहा कि जब जब रेल मजदूर विरोधी फैसले सरकारों द्वारा किया गया तब तब रेलवे में हमारे संगठन ने व्यापक आंदोलन प्रत्येक स्तर पर किया। शाखा नंबर तीन के अध्यक्ष एसपी सिन्हा ने कहा कि कर्मचारियों के हित से खिलवाड़ किया गया तो यूनियन चुप्प नहीं रहेगी। सीबी राय, रामकेज मीना, एसके राय, उपेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, नटवर, मनोज यादव, रामचंद्र, राजेश, विजय, पशुपति, राजेंद्र, अरविद, शशि कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी