इसीआरकेयू ने मनाया शहीदी दिवस, दी श्रद्धांजलि

पीडीडीयू नगर (चंदौली) आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के आह्वान पर रविवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा ने शाखा कार्यालय में शहीदी दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:55 PM (IST)
इसीआरकेयू ने मनाया शहीदी दिवस, दी श्रद्धांजलि
इसीआरकेयू ने मनाया शहीदी दिवस, दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, हाजीपुर के आह्वान पर रविवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, प्लांट डिपो शाखा ने शाखा कार्यालय में शहीदी दिवस मनाया। शहीदों को याद करते हुए शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। 19 सितंबर 1968 को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिन का हड़ताल का निर्णय लिया था। यह सांकेतिक हड़ताल थी जिसमें कर्मचारी संगठन अपने जीवनयापन से संबंधित मांगों को रखा था। जीवनयापन के लिए वेतन निर्धारण, महंगाई भत्ते का भुगतान बाजार दर पर किए जाने, सभी कर्मचारियों के काम के घंटों का निर्धारण सहित अन्य मांगें शामिल रहीं। सरकार ने मजदूरों की मांगों को अनसुना करने का काम किया है। 19 सितंबर 1968 को निर्धारित समय सुबह छह बजे कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। रेल कर्मचारियों के साथ सरकार ने दुश्मन समान व्यवहार किया। एसपी सिंह, सुल्तान अहमद, एके उपाध्याय, केदारनाथ तिवारी, बीबी पासवान, ऋषिकेश यादव उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी