डंपर का डाला खुला, मार्ग पर फैली गिट्टी

डंपर का डाला खुला मार्ग पर फैली गिट्टी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:18 PM (IST)
डंपर का डाला खुला, मार्ग पर फैली गिट्टी
डंपर का डाला खुला, मार्ग पर फैली गिट्टी

जासं, बरहनी (चंदौली) : सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर शुक्रवार को अमड़ा बाजार में गिट्टी लदे डंपर का डाला खुल गया। इससे पर काफी दूर तक गिट्टी फैल गई। गिट्टी की वजह से मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। परेशानी देखते हुए कस्बावासियों ने स्वयं ही मार्ग से गिट्टी हटाई तो जाम समाप्त हुआ। सोनभद्र से बड़ी गिट्टी लादकर डंपर गाजीपुर के लिए जा रहा था। सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर अमड़ा बाजार के पास पहुंचा था कि पीछे का डाला खुल गया। इससे काफी दूर तक सड़क पर गिट्टी फैल गई थी। (जासं)

chat bot
आपका साथी