संपूर्ण लॉकडाउन के चलते बाजार में खरीदारी को उमड़े लोग

शुक्रवार की रात से जारी 55 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद लोगों की रफ्तार बढ़ गई। लोग आनन फानन में बाजार में आवश्यक सामानों की खरीदारी करने के लिए पहुंच

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:03 AM (IST)
संपूर्ण लॉकडाउन के चलते बाजार में खरीदारी को उमड़े लोग
संपूर्ण लॉकडाउन के चलते बाजार में खरीदारी को उमड़े लोग

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : शुक्रवार की रात से जारी 55 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोगों की बाजार में अचानक भीड़ बढ़ गई। लोग आनन फानन में बाजार में आवश्यक सामानों की खरीदारी करने के लिए पहुंच गए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए निर्धारित समय पर दुकानों को बंद करा दिया। हालांकि दोपहर बाद बारिश होते ही ग्राहकों की भीड़ नदारद हो गई थी।

कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। जानलेवा बीमारी तेजी से पांव फैला रही है। अनलॉक-2 के बाद अब 55 घंटे का लॉकडाउन किया गया है। केवल आवश्यकता व मेडिकल की दुकानें खुली रहेंगी। वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घर से बाहर निकल सकेंगे। बिना वजह बाहर घूमने वालों पर प्रशासन का चाबुक भी चलेगा। लॉकडाउन की जानकारी हुई तो लोगों के माथे पर चिता की लकीरें खिच गईं। लोग इस सोच में डूब गए कि अब तक जो सुविधाएं मिल रही थीं, वह भी कुछ दिनों तक नहीं मिलेंगी। कोरोना संक्रमण ने जब से पांव पसारा है, हर कोई परेशान हो गया है। हालांकि अनलॉक-2 में लोगों को काफी रियायत दी गई थी लेकिन लोग लापरवाही करने लगे। शारीरिक दूरी का पालन दरकिनार करने के साथ बिना मास्क के ही बाहर घूमने निकल जा रहे थे। यहां तक कि जिन गांव व वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, वहां के लोग भी घूमने निकल जा रहे हैं। संक्रमण बढ़ाना शुरू हुआ तो शासन ने सख्त निर्णय लेते हुए 13 जुलाई तक लॉकडाउन कर दिया है। बाजार में किराना, सब्जी, कपड़ों की दुकानों पर भीड़ रही, हालांकि दुकानदारों ने मास्क लगाया था और उन्हीं ग्राहकों को सामान दे रहे थे। जिन्होंने मास्क या गमछा चेहरे पर लपेटा था। चंदौली में सुबह बाजार में काफी भीड़ रही हालांकि आड ईवन से खुल रही दुकानें खुलीं लेकिन ग्राहकों का तांता लगा रहा। दोपहर में बारिश होते ही भीड़ छंट गई।

chat bot
आपका साथी