महिलाओं के बनाए फेस शील्ड की डीएम ने की लांचिग

महिलाओं के बनाए फेस शील्ड की डीएम ने की लांचिग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 07:06 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 11:38 PM (IST)
महिलाओं के बनाए फेस शील्ड की डीएम ने की लांचिग
महिलाओं के बनाए फेस शील्ड की डीएम ने की लांचिग

जागरण संवाददाता, चंदौली : कोरोना से जंग में आधी आबादी काफी आगे है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सूती मास्क के साथ फेस शील्ड तैयार करने में जुटी हैं। महिलाओं की ओर से तैयार किए गए फेस शील्ड की जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने गुरुवार को विकास भवन में लांचिग की। उन्होंने महिलाओं के पहल की सराहना की। साथ ही मास्क और फेस शील्ड निर्माण में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्रामीण महिलाएं अब तक 1.30 लाख मास्क और 200 फेस शील्ड तैयार कर चुकी हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कोरोना से जंग में जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। सूती मास्क तैयार कर महामारी के दौर में किल्लत दूर करने का काम किया। वहीं अधिकारियों की प्रेरणा से फेस शील्ड भी तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। महिलाओं को प्रति मास्क 12 रुपये मिल रहा है। वहीं 200 रुपये ड्रेस की सिलाई के लिए दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा हॉट स्पॉट गांवों में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को फेस शील्ड प्रदान किया जाए। कोरोना संक्रमण से बचने को अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एहतियात बरतना जरूरी है। अधिकारी-कर्मचारी स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए सूती मास्क को खरीदकर इस्तेमाल करें। इससे महिलाओं की आय बढ़ेगी। वहीं संक्रमण से सुरक्षित भी रहेंगे। महिलाओं को 2.29 लाख स्कूली ड्रेस की सिलाई का कार्य सौंपा गया है। जिले में छह लाख से अधिक ड्रेस की जरूरत है। शेष यूनिफार्म की खरीद एसएमसी के जरिए की जाएगी। उन्होंने विभागाध्यक्षों से फेस शील्ड खरीदने की अपील की। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, डीडीओ पदमकांत शुक्ला, डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीएसओ देवेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी