दिव्यांगों ने प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप

जागरण संवाददाता वनगावां (चंदौली) दिव्यांग विकास मंच की बैठक करनौल गांव में शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:30 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:30 PM (IST)
दिव्यांगों ने प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप
दिव्यांगों ने प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप

जागरण संवाददाता, वनगावां (चंदौली) : दिव्यांग विकास मंच की बैठक करनौल गांव में शुक्रवार को हुई। इसमें दिव्यांगों ने पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया। प्रत्येक माह पेंशन राशि खाते में भेजने की मांग की। शासन, प्रशासन पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि अधिकारी उनकी समस्या को नजरअंदाज करते हैं। चेताया कि पेंशन राशि समय पर खाते में नहीं भेजी गई तो आंदोलन किया जाएगा।

दिव्यांगों ने कहा कि प्रत्येक माह पेंशन राशि नहीं मिलने से मुश्किलें हो रहीं। केंद्र व प्रदेश की सरकारें दिव्यांगों के हित के प्रति संवेदनशून्य हैं। समय से पेंशन नहीं मिलने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई दिव्यांग ऐसे हैं, जो झुग्गी-झोपड़ी में गुजर बसर कर रहे हैं। उन्हें पीएम - सीएम आवास योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा। कइयों को तो शौचालय का भी लाभ नहीं मिला है। कहा दिव्यांगों का पेंशन भेजने में सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है, जबकि अक्टूबर के शुरुआत में ही विधवा व वृद्धजनों का पेंशन खाते में भेज दिया गया था, लेकिन शारीरिक रूप से असहाय दिव्यांगों के प्रति शासन-प्रशासन उदासीन रवैया अपना रहा है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्यांगों की समस्या के निराकरण को लेकर गंभीर नहीं हैं। रामचंद्र, महातिम विश्वकर्मा, जगदीश, लीलावती, हरिचरन वनवासी, शेखर, जमालुद्दीन आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता बाबूलाल व संचालन प्रेमनाथ उपाध्याय ने किया।

chat bot
आपका साथी