जिलाध्यक्ष के चुनाव का नामांकन 20 को

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए 20 नवंबर को जिला कार्यालय में नामांकन होगा। मतदाताओं की सूची रविवार को जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा व जिला सहचुनाव अधिकारी मीना चौबे की देख रेख में जिला कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई। नामांकन सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगा और नामांकन पत्रों की जांच दोपहर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:03 AM (IST)
जिलाध्यक्ष के चुनाव 
का नामांकन 20 को
जिलाध्यक्ष के चुनाव का नामांकन 20 को

जासं, चंदौली : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए 20 नवंबर को जिला कार्यालय में नामांकन होगा। मतदाताओं की सूची रविवार को जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा व जिला सहचुनाव अधिकारी मीना चौबे की देख रेख में जिला कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई। नामांकन सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगा और नामांकन पत्रों की जांच दोपहर एक से डेढ़ बजे तक होगी। नाम वापसी दोपहर डेढ़ से ढाई बजे तक होगी। यह जानकारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने दी है।

chat bot
आपका साथी